फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 21 April Friday: मेष और वृश्चिक समेत चार राशि वालों की आर्थिक स्थिति में होगी मजबूती

Fri, 21 Apr 2023 09:11 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 21 Apr 2023 09:11 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 21 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप कोई काम करने से पहले अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और किसी काम को समय रहते पूरा करके कार्यक्षेत्र में भी अपनी एक नई पहचान बनाएंगे।
Aaj Ka Rashifal 21 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो उन्हें परीक्षा में समस्या आ सकती है। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आप किसी काम में आज ढील ना बरतें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आज समस्या आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और सट्टेबाजी अथवा शेयर मार्केट में धन का निवेश करने वाले लोग सावधानी बरतें, नहीं तो धन का नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे और आप अपनी बुद्धि व विवेक से उन्हे मात देने में कामयाब रहेंगे और किसी नए काम की शुरुआत करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए समस्या बन सकता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपको खुशी होगी। आपके परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपके लिए समस्या बन सकता है। आपके कुछ विरोधी भी आपके सिरदर्द बनेंगे, जिनसे आपको बचाना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed