मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना हो सकती है। किसी बड़े फैसले से पहले पिता की सलाह और आशीर्वाद जरूर लें। परिवार का सहयोग आपको आत्मविश्वास देगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
Guru In Kark Rashi 2026: अक्तूबर तक इन राशियों के लिए समय रहेगा लाभकारी, नौकरी-परीक्षा में भाग्य देगा साथ
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला लेकिन लाभदायक रहेगा। हर मामले में आप सोच-समझकर ही बोलें। कामकाज में आपकी समझदारी काफी फायदेमंद साबित होगी। इसके अलावा धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को किसी करीबी से मन की बात साझा करने से राहत मिलेगी। इसके अलावा व्यापार में आज किसी नई शुरुआत के लिए अच्छा माहौल बन सकता है। काम में कोई नया अवसर मिल सकता है, जिसे सही तरीके से संभालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
Shani Sade Sati: साल 2027 में इस राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती, किसे रहना होगा सतर्क
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। छोटी सी बात बेवजह बड़ा विवाद बन सकती है, इसलिए बहस से दूर रहें। कर्क राशि वालों को कामकाज में थोड़ी व्यस्तता रह सकती है, लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। कारोबार में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। इसके अलावा आप हर नई पहचान को तुरंत अपना समझने की भूल न करें और करियर को नई दिशा भी मिलेगी।