फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 18 April: कर्क, सिंह और कन्या समेत इन दो राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहने वाला होगा

Tue, 18 Apr 2023 06:46 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Apr 2023 06:46 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
Rashifal: कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी भी आपके कामों की सराहना करेंगे - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 18 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यक्त रहेंगे, लेकिन आप दान पुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका किसी पुरानी योजना का आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाना बेहतर रहेगा। विदेशों से व्यापार करने कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों के सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 18 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा और किसी जोखिम भरे काम में आप हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी आपको उछाल देखने को मिलेगा। आप सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और मित्रों से आपको मिलने जुलने का मौका मिलेगा। कहीं घूमने फिरने जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और परिवार में सब एकजुट होकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलती है। आप अपने पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में दूरी बनाकर रखें, तो आपके बेहतर रहेगा। आपको संतान से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह आपके किसी भाई की मदद से दूर होती दिख रही है और सभी का सहयोग बना रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आने वाला है, लेकिन आप आज बड़े लाभ के चक्कर में काम पर ध्यान नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और बढ़ेगी। आप अपने विश्वास से अपने माता-पिता का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कोई गलती यदि आपसे हुई थी, तो उसके लिए आज आपको माफी मांगनी सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed