फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 17 May: मेष और वृश्चिक समेत चार राशि वालों की नौकरी की तलाश होगी पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 17 May 2023 06:55 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 17 May 2023 06:55 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से खुशिया बनी रहेगी। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 17 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति के पथ पर चलने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी जरुरी बात को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जो आपको खुशी देगी। किसी कारणवश आप अपने कामों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे।

Aaj Ka Rashifal 17 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से खुशिया बनी रहेगी। आपको व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें और शेयर मार्केट में धन का निवेश करने वालों के लिए अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आप आज जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी काम की यदि शुरुआत करेंगे, तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने कामों को नजरअंदाज नहीं करना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से नरम गरम रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य आज नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप कुछ नई योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed