फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, कर्क समेत इन तीन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में हो सकता है फायदा

Mon, 17 Apr 2023 06:49 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Apr 2023 06:49 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 17 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप असहज गति से आगे बढ़ेंगे। व्यापार कर रहे लोग अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। यदि आज कोई बात हो, तो उसे बहुत ही शांत रहकर सुलझाएं। रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो आपको उसे दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। लेनदेन की समस्या से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी।

Aaj Ka Rashifal 17 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। मित्रों के सहयोग से आप किसी नए काम में अच्छा निवेश कर सकते हैं। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको अपने भाइयों से मदद लेनी होगी। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत कर लोग सावधानी बरतें, नहीं तो शत्रु उनकी छवि खराब कर सकते हैं और उनकी जिम्मेदारी भी आज बढे़ेंगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज परिवार के सदस्यों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत अधिक है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे और आपकी भगवान के प्रति आस्था और विश्वास और बढ़ेगा। आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं, लेकिन आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed