फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मिथुन, मकर और मीन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 16 Mar 2023 07:22 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 Mar 2023 07:22 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 March 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 16 March 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सभी को जोड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे और मित्रों के साथ आप मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा क्योंकि उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा भी आज पूरी होती दिख रही है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा।

Aaj Ka Rashifal 16 March 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आप संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि उन्हें कोई भी समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें और अपने कामों की सूची बनाएं, तभी आगे बढ़े और आपके सभी काम पूरे हो सकेंगे। परिवार में आपको सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 March 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके जरूरी कार्यों में आप सावधानी बरतें। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे थे, तो उन्हें भी आज कोई ऑफर आ सकता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 March 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर पूरी मेहनत और ईमानदारी दिखाएंगे, तभी आप तरक्की कर सकेंगे। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़े पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे और यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed