Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है।जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है,जो आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा,नहीं तो कोई समस्या पैदा हो सकती है और घर परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जिनसे आपको प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में यदि आपने अपने किसी जूनियर को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी,तो उनसे गलती हो सकती है। आपको आज संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मेष राशिफल 2023
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी खुशियों में चार चांद लगाने वाला रहेगा,क्योंकि आज आपको बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने का मौका मिलेगा,जिससे आपकी इनकम भी दोगुनी होगी,लेकिन राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि उन्हें कोई नया पद मिलने से उनके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं,जो उनके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाते समय अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशिफल 2023
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं भरा रहने वाला है,क्योंकि मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप यदि स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान है,तो आपको उन्हें नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरंदाज करना नुकसानदायक रहेगा। आपको आज अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा,लेकिन अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर आज काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे,जिससे आपके कुछ काम भी ढीले हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल 2023
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला व कौशल को सुधारने के लिए रहेगा। आप यदि कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर किसी वाद-विवाद में पड़े,तो आपका कोई लडाई झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आपको प्रसन्नता बनी रहेगी,लेकिन भाई बहनों से चल रही अनबन आज आपकी समस्या का कारण बनेगी। आपको आज कोई नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा।
कर्क राशिफल 2023