फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: धनु राशि में सूर्य-शुक्र-बुध की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Thu, 15 Dec 2022 03:43 PM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर
आनंद पाराशर Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 Dec 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
Sun Mercury And Venus Planet Conjunction In Sagittarius How Will It Affect Zodiac Sign
धनु राशि में सूर्य-शुक्र-बुध की युति - फोटो : istock
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति बड़ी प्रभावी कही गई है। जब भी दो ग्रह आपस में युति करते हैं तो उसका ना सिर्फ मनुष्य पर बल्कि पृथ्वी पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही 3 ग्रहों की युति साल के अंतिम 15 दिनों में धनु राशि में होगी। 16 दिसंबर को जैसे ही सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे उनकी वहां पहले से विराजमान बुध और शुक्र से युति होगी। बुध 28 दिसम्बर को वहीं शुक्र 29 दिसम्बर को मकर में प्रवेश करेंगे यानी कि 16 दिसंबर से 28 दिसंबर तक धनु राशि में सूर्य,बुध और शुक्र की युति बनेगी जो सभी राशियों को प्रभावित करने वाली होगी। इस तीन ग्रहों की युति से 3 राशियों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आइए  जानते हैं कौन-कौन सी है वे 3 राशियां...


वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Sun Mercury And Venus Planet Conjunction In Sagittarius How Will It Affect Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह युति अष्टम भाव में होने जा रही है। इस समय लग्न और चौथे भाव के स्वामी के आठवें भाव में जाने से आपको मानसिक कष्ट सहना पड़ेगा। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार के लेनदेन में पूरी जांच बरतें। इस समय आपको स्वास्थ्य कष्ट संभव है। इस दौरान मधुमेह के मरीजों को विशेष सावधान रहना होगा। आपका कोई पुराना कर्ज निपटने में समय लग सकता है। शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य ले। छात्र वर्ग को पढ़ाई में बाधा का सामना करना होगा। 
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Sun Mercury And Venus Planet Conjunction In Sagittarius How Will It Affect Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह युति छठे भाव में होने जा रही है। इस भाव से रोग,ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस राशि के जातकों के लिए दूसरे और चौथे भाव के स्वामी का शत्रु भाव में गोचर बाधाओं का निर्माण करने वाला होगा। इस समय कोई कोर्ट केस का निर्णय आपके विरुद्ध जा सकता है। इस समय आपको अपनी मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। अगर आप स्त्री जातक है तो माहवारी से जुडी कोई समस्या आपको हो सकती है। इस समय नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को दूसरी नौकरी मिलने में कठिनाई आ सकती है। इस गोचर काल में सरकारी नौकरी कर रहे जातक विवाद में पड़ सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Mercury And Venus Planet Conjunction In Sagittarius How Will It Affect Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह युति बारहवें भाव में होगी। इस भाव से जातक के व्यय का विचार किया जाता है। सूर्य बुध शुक्र की इस युति से मकर राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि देखी जा सकती है। इस समय बड़ी और लंबी यात्राओं में धन खर्च होने की संभावना है। इस समय आप अपनी पत्नी को कोई महंगा गिफ्ट दे सकते है। अगर आप स्त्री जातक हैं तो आपको अपने कारोबार की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। इस समय आपको पुलिस और कोर्ट केस से बचकर चलना होगा हालांकि साधना और आध्यात्म की दृष्टि से यह गोचर बढ़िया रहने वाला है।

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed