फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: इन चार राशि के लोगों को मिल सकते हैं नौकरी में अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 14 Oct 2024 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 14 Oct 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 14 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है, इसलिए आप बहुत ही सोच समझकर ही बोले। आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका धन यदि कही फंसा हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आप किसी से कोई वादा कर सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 14 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी काम को छोटा या बड़ा समझकर नहीं करना है। आप अपने व्यापार में कमियों को दूर करके आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपके भाई से पारिवारिक संपत्ति को लेकर कुछ खटपट होने के संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर कहनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे और परिवार में माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको उसमें दर्द व थकान आदि का अनुभव हो सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी से कोई भी बात गुप्त रखेंगे, तो वह बात उनके सामने जाहिर हो सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने शारीरिक कष्टों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, तभी उससे राहत मिलेगी। आप व्यर्थ के कामों में पड़ने के कारण अपने कामों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो वह बढ़ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed