फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शश राजयोग से इन राशि वालों को मिलेंगे करियर में अच्छे अवसर, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

Sun, 13 Oct 2024 04:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 13 Oct 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
shash rajyog get these zodiac sign money and growth in life
ज्योतिष में शश राजयोग को बहुत ही अच्छा राजयोग माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलते हैं। जिस कारण से इनका प्रभाव जातकों के जीवन पर काफी लंबे समय तक रहता है। शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। ये जातकों को काफी मेहनत कराने के बाद ही फल प्रदान करते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। इस तरह से पूरे राशिचक्र का एक चक्कर पूरा करने में शनिदेव करीब 30 साल का समय लेते हैं। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान हैं और कुंभ राशि शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि है। शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहने के कारण पंच महापुरुष राजयोगों में एक शश राजयोग का निर्माण हुआ है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में शश राजयोग तक बनता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और फिर दसवें में मकर, तुला और कुंभ राशि में स्थिति होते हैं। शश राजयोग के होने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा और कार्यो में सफलताएं हासिल होंगी। आइए जानते हैं इस राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ किसे मिलेगा। 



shash rajyog get these zodiac sign money and growth in life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शश राजयोग का बनना काफी लाभकारी है। इस योग के प्रभाव से आपके कार्यो में बाधाएं कम ही आएंगी। थोड़े से प्रयासों में ही आपको सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवन में खुशियां आएंगी। संतान का सुख अच्छा मिलेगा। किसी खास योजना में आपको लाभ मिलेगा। 
 
shash rajyog get these zodiac sign money and growth in life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
इस राशि के जातकों पर शनि की विशेष कृपा रहेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यलय में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। कमाई के कई अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
shash rajyog get these zodiac sign money and growth in life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में विराजमान हैं। ऐसे में आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है। 
विज्ञापन
shash rajyog get these zodiac sign money and growth in life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
आपकी राशि में शनि देव पंचम भाव में मौजूद हैं। ऐसे में आपके मान-सम्मान और यश में बढोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। जो लोग किसी व्यापार से संबंध रखते हैं उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जो लोग अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं वे सफल हो सकते हैं। शिक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed