फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कन्या, तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 13 Sep 2024 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 13 Sep 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
13 सितंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 13 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। यदि आपने किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था आदि से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने पिताजी से कुछ बिजनेस की बारीकियों को लेकर टिप्स ले सकते हैं। राजनीति में हाथ बढ़ाना अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको नौकरी में बदलाव थोड़ा सोच विचारकर करना होगा।

Aaj Ka Rashifal 13 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कार्यों में यदि कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी दूर होगी। आप किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर आपका भाइयों में कुछ खटपट रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपका कोई संपति संबंधित मामला यदि कानून में चल रहा था, तो उसमें जीत मिलेगी। आपके भाई-बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण मामला आपको ध्यान रखना होगा। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो आपस उसमें धैर्य बनाए रखें। आपके मन में कुछ उलझनें रहेगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। कार्यक्षेत्र में कुछ सदस्य आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी नए घर, मकान और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। गृहस्थ जीवन में आपको खुशियां रहेगी। नौकरी को लेकर आप किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed