वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के दौरान एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं। इसी परिवर्तन को ग्रहों का गोचर कहते हैं। इसी क्रम में शुक्र जो भौतिक सुख-सुविधा, वैभव और भोग-विलास के कारक ग्रह माने जाते हैं वह अब अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र ग्रह 18 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि शुक्र ग्रह की स्वराशि है जो करीब एक वर्ष बाद अपनी इस राशि में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के अपनी स्वराशि में गोचर करने के कारण मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में शुक्र के गोचर से कुछ राशि वालों को अच्छी तरक्की और धन लाभ के अच्छे संयोग बनेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के शुभ गोचर का प्रभाव किन-किन राशि वालों को होगा।
{"_id":"66e2b4504706ba1a1502aa65","slug":"shukra-gochar-2024-in-tula-rashi-and-makes-auspicious-malavya-rajyog-get-maa-laxmi-blessings-these-zodiac-sign-2024-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shukra Gochar 2024: शुक्र करेंगे स्वराशि तुला में गोचर, इन पांच राशियों के ऊपर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shukra Gochar 2024: शुक्र करेंगे स्वराशि तुला में गोचर, इन पांच राशियों के ऊपर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Thu, 12 Sep 2024 02:59 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024
- फोटो : अमर उजाला
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ और तुला इन दोनों ही राशियों के स्वामी ग्रह शुक्रदेव हैं। ऐसे में शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए कई निर्णय बहुत ही कारगर साबित होंगे। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। आपके मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्य में सफलता के योग हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई नया अवसर हाथ में लग सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी।

तुला राशि
शुक्र का गोचर आपकी कुंडली के लग्न भाव होने से आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित होगा। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जो आपके तरक्की में बहुत ही लाभकारी साबित होता है। संतान से सुख के योग हैं जिसमें आपको कोई शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि
शुक्र का तुला राशि में गोचर आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। कुछ कार्य जो आपके काफी लंबे समय से रूके हुए थे वे अब पूरे होंगे। नौकरी में अच्छे संकेत हैं। जो लोग किसी सरकारी कार्य में लिप्त हैं उन्हें कोई नया और अच्छा डील प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और धन में आवक बनी रहेगी।