Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा, क्योंकि वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारो ओर फैलेगी। आपको व्यवसाय में भी अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि उन्हें कोई बात बुरी लगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार रहेंगे, जिन्हें आप दूसरों के सामने न लाएं। आपको किसी बेवजह के काम को लेकर टेंशन रहेगी। बिजनेस में कुछ रुकावटें आएंगी, जिससे आपको परेशानी आएंगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को लेकर लापरवाही नहीं दिखानी है,नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप कामों में व्यस्त रहने के कारण अपनी पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। किसी लड़ाई-झगड़े में आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर विचार-विमर्श कर सकती है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपके कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर की रंगाई पुताई पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है, इसलिए कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले।