Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो आप बकाया वसूली भी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोग आज चैन की सांस लेंगे,क्योंकि यदि उन्हें कुछ तनाव चल रहा था,तो उससे आज मुक्ति मिलेगी। आपको किसी व्यक्ति से अपने मन की बात साझा करने से बचना होगा,नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। आपको किसी गलत योजना में धन लगाने से हानि हो सकती है,जिसमें आप सावधान रहें और जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे,लेकिन आपको किसी दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके ऊपर आ सकता है। आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं और आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। आज आपके सामने कुछ अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं,जो आपको मजबूरी में करने होंगे,जिससे आप काफी धन को व्यय कर देंगे। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा,नहीं तो किसी के सामने आपकी कोई बात बिगड़ सकती है। आप अपने माता-पिता से पूछकर किसी काम को करेंगे,तो आप उसमें अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है और आपका उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आपको अपने किसी मित्र से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा,जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है और नौकरी के साथ-साथ आप छोटे-मोटे पार्ट टाईम कार्य की योजना बना रहे थे,तो आपकी वह योजना पूरी होगी। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना होगा।