फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : सिंह, तुला और मीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से होगा फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 12 Aug 2023 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 12 Aug 2023 07:31 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 12 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 12 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने सभी मामलों में आत्मविश्वास से आगे बढ़े और दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कुछ समस्याओं को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal 12 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखने के लिए रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में आपका पूरा जोर रहेगा। आप किसी कानूनी मामले को अनदेखा न करें, नहीं तो वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आप यदि बिजनेस में मंदी को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी यह समस्या आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 12 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रेम सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपको नौकरी से संबंधित कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको आज किसी से भी अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 12 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपने कामों को किसी दूसरे पर ना डालें। आप अपने से ज्यादा दूसरे के कामों पर ध्यान लगाएं, नही तो आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपके सुख समृद्धि बढ़ेगी और किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ प्रतियोगिता में भी लेना होगा, तभी उनका करियर और चमकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed