फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, सफलता और धन लाभ के योग

Wed, 11 Sep 2024 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 11 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
11 सितंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।


Aaj Ka Rashifal 11 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं। आपकी खर्च करने की आदत को लेकर समस्या आएगी, क्योंकि आपके काम लटकेंगे। आप अपने धन को संचय करने को लेकर प्लानिंग करें। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी सेहत में गिरावट महसूस हो, तो आप समय रहते डॉक्टरी परामर्श न ले, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचारकर करें।

Aaj Ka Rashifal 11 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। अपने जीवनसाथी को लेकर किसी रोमांटिक डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपको किसी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपका मन किसी काम के पूरा न होने से थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे। आपके पिताजी आपसे बिजनेस को लेकर कुछ बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर योजना बनाएंगे और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके किसी मित्र की सेहत आपको परेशान करेगी। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ उलझन में रहेंगे। आपका निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको किसी काम के पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग सिंगल है, उनकी उनके साथी से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कामों की गति थोड़ा तेज रहेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। आपकी किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करने की योजना बनाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका किसी प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद खड़ा हो सकता है। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। माताजी से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed