फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Transit: शनि का कुंभ से मीन राशि में गोचर, साल 2025 में इन तीन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Tue, 10 Sep 2024 06:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 10 Sep 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
shani gochar in meen rashi 2025 these zodiac signs will lucky and shine
shani gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shani Transit: ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। कई ग्रह कुछ ही दिनों में राशि परिवर्तन करते है तो कुछ को वर्षो लगते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। ज्योतिष में शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही शनिदेव न्याय के देवता हैं और व्यक्तियों को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि अभी कुंभ राशि में वक्री अवस्था में और 15 नवंबर को इसी राशि में रहते हुए मार्गी होंगे। 



शनि कुंभ राशि में ढाई वर्षों तक रहने के बाद साल 2025 में 29 मार्च को गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के कुंभ राशि के बाद गुरु की राशि मीन में प्रवेश करना कुछ राशि के जातकों को अच्छा फायदा मिल सकता है। इनके धन-दौलत और करियर में अपार सफलता मिलने के योग हैं। आइ जानते हैं शनि के साल 2025 में मीन राशि में प्रवेश करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। 
shani gochar in meen rashi 2025 these zodiac signs will lucky and shine
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। ऐसे में शनि का कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जाने से मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। मकर राशि के जातकों को आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जो काम वर्षों से अटके हुए है वह अब पूरे होंगे। 
shani gochar in meen rashi 2025 these zodiac signs will lucky and shine
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
शनि के कुंभ राशि में गोचरस्थ होने की वजह से कर्क राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के मीन राशि में जाने की वजह से कर्क राशि के लोगों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। करियर में अच्छी सफलता प्राप्त करने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव आएगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी में सुखद बदलाव के संकेत हैं। नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar in meen rashi 2025 these zodiac signs will lucky and shine
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में शनि के मीन राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों पर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार में आएगा। जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकता हैं। वहीं इसके अलावा इन राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति के बंटवारे से अच्छा खासा हिस्सा इनके खाते में आ सकता है। परिवार में खुशियां और संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed