Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बेहतर की संपत्ति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको अपने जीवन साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। स्वास्थ्य को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो उसे तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपके कुछ नए सहयोगी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें। सेहत आपको परेशान करेगी। आपको कामों को लेकर यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आज अपने आपको तरोताजा रखेंगे। यदि आपको कोई समस्या थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छी रहेगी, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके कामों से आज उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। आपको अपनी मेहनत से कुछ नया करने का मौका मिलेगा। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता देंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। बिजनेस की कुछ योजनाओं से भी मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने घर के जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको समय निकालना होगा।