{"_id":"654dcced6290755a2e0f77e6","slug":"aaj-ka-rashifal-11-november-2023-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-hindi-2023-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 November Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अन्य राशियों का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
11 November Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अन्य राशियों का हाल
Sat, 11 Nov 2023 07:32 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 11 Nov 2023 07:32 AM IST
विज्ञापन
11 November Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपने कामों की एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामले में आप अपनी बातें स्पष्ट रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर आपका विश्वास बना रहेगा। आपके किसी औद्योगिक प्रयास को भी गति मिलेगी। यदि आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को बढ़ावा दे रहे थे, तो आज वह भी आप कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी मेहनत व लगन से अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की तैयारी कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके मन में सेवा का भाव बना रहेगा, जिससे आप किसी की मदद करने में पीछे नहीं हटेंगे। आज के दिन यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत करने में बताएंगे। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने में तत्पर रहेंगे। आज आपका मनोबल भी बहुत बढ़ा रहेगा। शारीरिक गतिविधियां तेज होंगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यक्तिगत मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार के लोगों से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। बुद्धि व विवेक से आप कोई निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।