फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू ? जानिए क्या है इसका खास महत्व

Fri, 10 Nov 2023 05:46 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 10 Nov 2023 05:46 PM IST
सार

Dhanteras 2023: साल में एक बार आने वाली दिवाली सभी के लिए खास होती है। इस दिन घर और बाहर दोनों जगहों को दीये की रोशनी से रोशन किया जाता है। 

विज्ञापन
dhanteras 2023 kyun khareedte hain jhadu know the significance or mahatva of buying broom in hindi
Dhanteras 2023 - फोटो : Amarujala

Dhanteras 2023: साल में एक बार आने वाली दिवाली सभी के लिए खास होती है। इस दिन घर और बाहर दोनों जगहों को दीये की रोशनी से रोशन किया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। दिवाली परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला त्योहार है। इसकी शुरुआत धनतेरस से मानी जाती है। हिंदू धर्म में धनतेरस का भी विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा अर्चना करना शुभ माना जाता है।



धनतेरस के दिन बर्तन, सोना, चांदी और पीतल खरीदने की मान्यता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से साल भर घर में बरकत बनी रहती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, इस दिन झाड़ू खरीदने के पीछे का क्या कारण है।  

dhanteras 2023 kyun khareedte hain jhadu know the significance or mahatva of buying broom in hindi
Dhanteras 2023 - फोटो : Istock

क्यों खरीदी जाती है झाड़ू?
धनतेरस पर जहां सोने-चांदी खरीदने का महत्व है। वहीं झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व है। मत्स्य पुराण के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। इस दौरान फूल और सिंक वाली झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। 

dhanteras 2023 kyun khareedte hain jhadu know the significance or mahatva of buying broom in hindi
Dhanteras 2023 - फोटो : pixabay
झाड़ू खरीदने के बाद क्या करें ?

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने के बाद उसपर सफेद रंग का धागा जरूर बांधें। ऐसा माना जाता है कि, धागा बांधने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस दौरान ध्यान रहे कि, झाड़ू को साफ हाथों से ही छुंए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanteras 2023 kyun khareedte hain jhadu know the significance or mahatva of buying broom in hindi
Dhanteras 2023

इस बात का रखें ध्यान 
इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसे झाड़ू को रखना अशुभ माना जाता है। इसलिए हमेशा सही तरीके से इसे रखें। कोशिश करें कि, झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां से वो किसी की नजर में ना आए।

विज्ञापन
dhanteras 2023 kyun khareedte hain jhadu know the significance or mahatva of buying broom in hindi
Dhanteras 2023

पुरानी झाड़ू का क्या करें
पुरानी झाड़ू को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए धनतेरस से पहले ही इसे उचित जगह पर छुपा कर रख दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed