Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपका घर के उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे,लेकिन फिर भी आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। यदि परिवार में बड़े लोग आपको किसी काम के लिए सलाह दें,तो आपको उसे मानना होगा। कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। किसी पुराने गलती के लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी,तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और व्यवसाय कर रहे लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन उसका समाधान वह अपने किसी मित्र की मदद से कर सकते हैं। यदि साझेदारी में किसी व्यवसाय को कर रहे हैं,तो उसमें आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपको अपने पुराने लेन-देन के प्रति सावधान रहना होगा। व्यवसाय में समय रहते काम करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन चल रही थी,तो वह परिवार में बड़े सदस्यों की मदद से दूर होगी और आपको किसी प्रतियोगिता में यदि भाग लेना है,तो उसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा। आपको इधर उधर की बातों में ध्यान लगाने से अच्छा है कि अपने काम पर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में आज कोई आपके ऊपर कोई गलत आरोप लगा सकता है,जिसमें आपको अपनी बात अधिकारियों के सामने रखनी होगी,नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। शासन व सत्ता का सहयोग मिलने से आप पूरे जोश में रहेंगे और रोजगार की तलाश कर रहे लोग किसी बेहतर अवसर को पाकर प्रसन्न होंगे। रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने कामों को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी।