फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Thu, 11 Apr 2024 06:19 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 06:19 AM IST
सार



 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 11 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यदि कुछ विवाद थे, तो वह भी दूर होगे। आपकी सलाह बिजनेस में कारगर सिद्ध होगी। यदि आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो उसमें किसी किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आप अपने सहयोगियों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Aaj Ka Rashifal 11 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपको काम की अधिकता होने के कारण शारीरिक कमजोरी हो सकती है। परिवार में लोग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। आपके परिवार का कोई सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो वह  उनसे मिलने आ सकता है।  आप अपने जीवन स्तर मे सुधार लाएंगे, जिस कारण आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको अपनी माताजी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको वाहन से संभल कर चलना होगा, नहीं तो उसमें समस्या हो सकती हैं। यदि कहीं लड़ाई झगड़ा चल रहा हो तो बीच में न पड़ना ही आपके लिए बेहतर होगा। परिवार में यदि आपको कोई सलाह दे, तो उस पर अमल अवश्य करेंगे। परेशानियों में रहने के कारण किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। आपको अपने पिताजी से अपने काम को लेकर सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप  किसी विशेष काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आप किसी को बड़ी रकम उधार देंगे, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed