फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 5 May : मिथुन, कन्या और कुंभ समेत इन दो राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर,पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 05 May 2023 06:37 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 05 May 2023 06:37 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 05 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। संतान के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति से घर परिवार में चल रही अनबन को शेयर नहीं करना है। माता-पिता से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे उनका मन भी परेशान रहेगा। बिजनेस के कामों को लेकर आप  किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा।

Aaj Ka Rashifal 05 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपने कामों में ध्यान लगाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप कोई बड़ा फैसला ना लें। यदि आप किसी नए निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको व्यापार में कुछ लटकी हुई डीलों को समय रहते पूरा करना होगा, लेकिन आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करुं और किसे बाद में, जिसके कारण आप कुछ कामों को कल पर भी छोड़ सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर आपको तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed