फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना,पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 04 Jun 2024 07:51 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 07:51 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
04 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 04 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी और उन्हें किसी पद की प्राप्ति होने की संभावना है। रचनात्मक मामले बेहतर रहेंगे और आप सफलता की राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। बिजनेस में आपकी कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आप अपने खर्चों को ज्यादा ना बढ़ाएं, नहीं तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या आएगी।
 

Aaj Ka Rashifal 04 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):
आज आपको अपने आय और व्यय में बजट बनाकर चलना होगा। आप सभी को जोड़ने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। त्याग और सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में सक्रियता आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति आपके खर्चों के कारण प्रभावित हो सकती है। आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी, नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान इधर-उधर के कामों में लगने के कारण उनका पढ़ाई में नुकसान हो सकता है, जिसका असर उनकी परीक्षा की तैयारी पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपने करियर पर पूरा फोकस बनाए, तभी आप आगे बढ़ सकेंगे। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में थोड़े लाभ पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। अपने भाई-बहन से कोई वाद विवाद होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने पिताजी की मदद से आसानी से परेशानियों को दूर कर पाएंगे। आपके बिजनेस को गति तो मिलेगी, लेकिन इसके साथ-साथ आपके विरोधी उन कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इससे बचने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अपने आवश्यक कामों में तेजी आएगी और आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो आप उसमें ढील बिल्कुल न दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed