वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल राशि परिवर्तन करते हैं जिसकी वजह से कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण होता है। 01 जून को महान पराक्रमी ग्रह मंगल का राशि परिवर्तन मीन राशि से मेष राशि में हो गया है। मंगल के अपनी राशि मेष में आने पर पिछले कई दिनों से बना अंगारक योग अब खत्म हो चुका है। मंगल मेष राशि में 12 जुलाई तक विराजमान होंगे, फिर उसके बाद अपनी राशि बदलेंगे। आपको बता दें मंगल के मीन राशि में रहते हुए राहु के साथ युति करके अंगारक योग का निर्माण हुआ था। दरअसल राहु- मंगल की युति से अंगारक योग बनता है जिसे ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। राहु मीन राशि में मौजूद हैं जिस कारण से मंगल के मीन राशि में रहते हुए अंगारक योग का निर्माण हुआ था। अंगारक योग के बनने के कारण कुछ राशि के जातकों क लिए बीता समय बहुत ही कष्टकारी रहा था।
अब 01 जून को मंगल का गोचर मीन राशि से मेष राशि में हुआ है जिस कारण से मंगल-राहु की युति बना अंगारक योग खत्म हो गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कुंडली में मंगल और राहु दोनों ग्रह एक साथ एक ही राशि में होते हैं तो अंगारक योग बनता है। कुंडली में अंगारक योग बनने के कारण तरह-तरह की हानि उठाना पड़ता है। व्यक्ति की कुंडली में अंगारक योग बनने से जातकों का स्वभाव क्रोधी और हिंसक हो जाता है। 01 जून से मंगल के अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश करने से अब कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। आइए जानते है किन-किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।
Angarak Yog: बेहद खतरनाक है राहु मंगल से बना अंगारक योग, जानें सभी भावों पर इसका प्रभाव
2 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मंगल का अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। मंगल अब 01 जून से आपकी ही राशि में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे कारण से अब आपको चुनौतियों का सामना पहले के मुकाबले बहुत कम हो गया है। करियर में आपको अब मनचाहा लाभ मिलने के योग हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप के कार्यो में आपको सफलता और अच्छा मुनाफा मिलेगा। जीवनसाथी और बाकी परिवार के सदस्यों का साथ आपको मिलेगा।
3 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
मंगल का राशि परिवर्तन और इससे कारण बना अंगारक योग खत्म होने से सिंह राशि के जातकों को अनुकूल लाभ मिलेगा। मंगल का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में हुआ है और कुंडली का नवम भाव भाग्य का भाव होता है जिससे आपके भाग्य में अच्छी बढ़ोतरी के संकेत हैं। आपके अटके हुए काम अब जल्द ही पूरे होंगे। कार्यों में अच्छी सफलता मिलने के सुंदर योग है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रह सकता है।
4 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
अंगारक योग के खत्म होने का सबसे ज्यादा लाभ कर्क राशि के लोगों को मिलेगा। मंगल का अपनी राशि मेष में आना बहुत शुभ साबित हो रहा है। करियर-कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। व्यापारी लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। जमीन-जायदाद संबंधी सभी तरह की योजनाएं फलीभूत होंगी।