Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों पर को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपका विश्वास मजबूत रहेगा। यदि आपको काम को लेकर कुछ चुनौतियां आ रही थी, तो उनका भी आप डटकर सामना करेंगे। आप अपने माता-पिता से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें वह आपकी पूरी मदद करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज दूर होंगी और आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आप किसी से धन उधारना लें।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों से आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों आप पूरा साथ देंगे। आपको अपनी सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन लेना चाहते थे, वह भी आपका आसानी से मिल जाएगा।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। आपकी संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपको अपने जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। किसी के बहकावे में आकर आप बड़ा निवेश न करें।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। आपको अपने बिजनेस को आगे ले जाने को लेकर कुछ योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। आपकी संतान को कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके पिताजी कोआपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप किसी से धन को लेकर कोई वादा ना करें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपको किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिल सकता है।