फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु और शनि वर्ष 2025 में बदलेंगे अपनी राशि, इन राशियों के सभी सपने होंगे पूरे

सार

वर्ष 2025 में शनि मीन राशि में गोचर करेंगे और गुरु मिथुन राशि में। इन दोनों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के साल 2025 में सभी सपने होंगे पूरे।

विज्ञापन
guru shani rashi parivartan 2025 saturn jupiter transit in 2025 good impact on these zodiac signs
साल 2025 में गुरु और शनि का राशि परिवर्तन होगा - फोटो : अमर उजाला

Saturn Jupiter Transit 2025: वर्ष 2025 के शुरुआत होने में अब कम ही समय शेष है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल की गणना करके वर्षफल की भविष्यवाणी की जाती है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। कुल 9 ग्रहों में सबसे प्रमुख ग्रह शनि और गुरु को माना गया है, क्योंकि ये दोनों ही ग्रह लंबे समय तक किसी एक ही राशि में रहते हैं। गुरु जहां करीब 13 महीनों के अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं, वहीं शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते हैं। शनि और गुरु के किसी एक राशि में इतने महीनों तक रहने के कारण सभी राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। 



साल 2025 में शनि और गुरु दोनों ही प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। कर्मफलदाता और न्यायाधिपति शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं। 29 मार्च 2025 को शनिदेव कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने के बाद 14 मई 2025 को गुरु भी शुक्रदेव की राशि वृषभ की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि और गुरु के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला साल 2025 बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। 

guru shani rashi parivartan 2025 saturn jupiter transit in 2025 good impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशिफल 2025
नया साल 2025 मेष राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। मेष राशि वालों के लिए गुरु और शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही अच्छा फल देने वाला साबित होगा। गुरु के राशि परिवर्तन करने से व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत होंगी। नए-नए अवसर व्यापार में मिलेंगे। मुनाफा अच्छा होगा। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी की खोज पूरी होगी, जहां से अच्छा वेतन की प्राप्ति होगी। भाग्य में बढ़ोतरी होगी जिससे अचानक धन लाभ की प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। साल 2025 में शनि और गुरु दोनों ग्रहों की विशेष कृपा मिलेगी जिससे धन और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 

guru shani rashi parivartan 2025 saturn jupiter transit in 2025 good impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशिफल 2025
सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2025 बहुत अच्छा और लाभकारी साबित होगा। साल 2025 में शनि का मीन राशि में गोचर और गुरु का मिथुन राशि में गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। साल 2025 सिंह राशि वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और आर्थिक नजरिए से मजबूत रहेगा। व्यापारियों का नया व्यापार शुरू करने के अच्छे योग है। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru shani rashi parivartan 2025 saturn jupiter transit in 2025 good impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशिफल 2025
कुंभ का मीन राशि में और गुरु का मिथुन राशि में गोचर तुला राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। गुरु और शनि की विशेष कृपा आने वाले साल 2025 में खूब बरसेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। पूरे साल हर एक कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी। कोई भी कठिन से कठिन काम बहुत ही आसानी के साथ हल होगा। नौकरी में अच्छा प्रमोशन और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सुख-साधनों और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी को योग हैं। 
विज्ञापन
guru shani rashi parivartan 2025 saturn jupiter transit in 2025 good impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशिफल 2025
शनि-गुरु का साल 2025 में राशि परिवर्तन साल भर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभ ही लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है। गुरु-शनि के शुभ प्रभावों के चलते बुरा प्रभाव इस राशि के जातकों पर कम ही पड़ेंगे। कार्यो में लगातार सफलताएं हासिल होंगी।  धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। इस साल आपको कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। मनचाही सफलताएं हासिल होने से आपको आत्मविश्वास में कई गुने की वृद्धि होगी। घर में खुशियां मिलेगी जिसमें आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जमीन-जायदाद के सिलसिले में आपको बड़ा लाभ भी मिल सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed