9 June 2026 Ka Love Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 9 जून 2026 का दिन प्रेम और वैवाहिक रिश्तों के लिहाज से खास रहने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती स्थिति का असर सभी राशियों के लव लाइफ पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। कुछ लोगों के जीवन में यह दिन प्यार, रोमांस और रिश्तों में मजबूती लेकर आ सकता है, तो वहीं कुछ को अपने संबंधों में संतुलन बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।
जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति के आने के संकेत मिल सकते हैं, जिससे उनके जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। वहीं, शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा और यादगार पल बिताने का मौका पा सकते हैं। ऐसे में यह दिन कई राशियों के लिए रिश्तों को बेहतर बनाने और भावनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए प्रेम जीवन से जुड़ी अहम भविष्यवाणियां।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):
आज का दिन रिश्ते में नई ताजगी लेकर आ सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने या किसी खास सेलिब्रेशन की योजना बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशी और अपनापन बढ़ेगा। वहीं सिंगल लोगों को जल्दबाजी से बचते हुए सामने वाले को समझने की कोशिश करनी चाहिए।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):
आज आपका साथी आपको खुश करने के लिए कुछ खास कर सकता है, जिससे आपका मूड बेहतर होगा। रिश्ते में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों को अपने पसंदीदा व्यक्ति को किसी और के साथ देखकर थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):
आज का दिन रोमांस से भरा रह सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपसी समझ मजबूत होगी। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों के प्रस्ताव आने की संभावना है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):
रिश्तों में आज संतुलन और स्नेह बना रहेगा। शादीशुदा लोग अपने साथी के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। सिंगल लोगों के मन में किसी खास व्यक्ति से मिलने की इच्छा जाग सकती है।