Love Horoscope 5 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपको घूमने के कई मौके मिलेंगे। आज आप रोमांटिक गेटवे या डेट प्लान करेंगे। आप दोनों एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखे, फिर समय के साथ रिश्ता बेहतर और मजबूत बनेगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए दिन खास रहेगा। आपको किसी का प्रेम प्रस्ताव आने की संभावना है। वहीं विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपको आज प्रिय के साथ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किसी पुरानी बात को लेकर आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। आप वाणी में कोमलता बनाए रखें और सोलमेट की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। प्यार में संवाद बहुत जरूरी रहेगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपके साथ बनी रहेगी। आप बिना किसी की परवाह के इस रिश्ते को आगे लेकर जाएंगे। सिंगल लोग परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और पारदर्शिता रखें।