फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2025: सूर्य के घर में बुधदेव ने किया प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Sat, 30 Aug 2025 04:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 30 Aug 2025 04:27 PM IST
सार

30 अगस्त को बुध अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्यदेव पहले से ही सिंह राशि यानी अपनी स्वराशि में हैं और बुध के आने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है।

विज्ञापन
Budh Gochar 2025 August 30 Impact On Mercury Transit Horoscope Prediction
बुध का सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। बुध को बुद्धि, ज्ञान, व्यापार, वाणी, तर्क-वितर्क और शिक्षा का कारक ग्रह माना जाता है। 30 अगस्त को बुध अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्यदेव पहले से ही सिंह राशि यानी अपनी स्वराशि में हैं और बुध के आने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। आइए जानते हैं बुध के सिंह राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
Budh Gochar 2025 August 30 Impact On Mercury Transit Horoscope Prediction
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव विद्यार्थियों-प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता दिलाएगा। रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी फल बेहतर ही रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
Budh Gochar 2025 August 30 Impact On Mercury Transit Horoscope Prediction
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
बृषभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान या वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2025 August 30 Impact On Mercury Transit Horoscope Prediction
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। अपने त्वरित निर्णय लेने, साहस और ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। 
विज्ञापन
Budh Gochar 2025 August 30 Impact On Mercury Transit Horoscope Prediction
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपको और कुशल वक्ता बनाएगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विलासिता पूर्ण और महंगी वस्तुओं के खरीदने पर धन खर्च होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed