Dainik Love Rashifal 27 January: मंगलवार, 27 जनवरी 2026, वैदिक पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सूर्य देव मकर राशि में स्थित रहेंगे और चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे, जिससे दिन की ऊर्जा और परिस्थितियां विशेष महत्व रखती हैं। कर्क राशि वालों को साथी की तरफ से भरपूर प्यार मिलेगा। सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में रोमांस के पल मिलेंगे। धनु राशि वालों को प्रेम में साथी की तरफ से उदासीनता मिलेगी।
फरवरी में बन रहा है शक्तिशाली शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन, सफलता और मान-सम्मान
ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो मंगलवार, 27 जनवरी का दिन प्रेम और संबंधों के मामले में भी महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन सभी 12 राशियों के लिए प्यार की स्थिति और रोमांटिक संभावनाओं में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहीं किसी का दिल टूटने का भय रहेगा, वहीं कुछ राशियों के जीवन में नई प्रेम एंट्री या रोमांटिक अवसर भी उत्पन्न हो सकते हैं। यह समय अपने संबंधों की भावनाओं और तालमेल को समझने और सुधारने का भी अवसर देता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन सी राशि के लोगों की प्रेम जीवन में आज खुशियों का आगमन होगा और किसे सतर्क रहने की जरूरत है।
Laxmi Narayan Yog 2026: लक्ष्मी नारायण योग से इन राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन, मनचाही यात्रा के बनेंगे योग
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा रहेगा। लव लाइफ में कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। लंबे समय से चला आ रहा प्रेम संबंध विवाह बंधन में बदल सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि वालों को आज के दिन प्रेम संबंधों में संतुलन बनाकर चलना होगा। लव लाइफ में रोमांस और खुशी का पल मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में साथी संग कहीं घूमाने-फिरने के लिए जा सकते हैं। लव लाइफ में साथी की भावनाओं का विशेष ख्याल रखेंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों को लिए प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में खुलकर साथी संग बात होगी। अचानक से प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी और लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। रिश्तों में किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है। ऐसे में आपको प्रेम के मामलों में संभलकर चलना होगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में गर्माहट रहेगी। लव पार्टनर संग किसी जगहों पर जा सकते हैं जहां पर आप आगे की योजनाओं के बारे में बात करेंगे। पार्टनर का भावनाओं का आपको ख्याल रखना होगा।