24 May Ka Love Rashifal: 24 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, अडाल योग और विडाल योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। रविवार का दिन सूर्यदेव की उपासना के लिए समर्पित माना जाता है और उगते सूर्य को अर्घ्य देने से मान-सम्मान, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इन शुभ योगों का प्रभाव प्रेम जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। कई राशियों के प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, रिश्तों में चल रही दूरियां कम होंगी और कुछ लोगों को अपने पार्टनर से खास सरप्राइज या खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं 24 मई को सभी 12 राशियों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा।
Navpancham Yog: शुक्र और शनि बनाएंगे नवपंचम योग, जून में 5 राशियों को मिलेगी धन और सफलता
2 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपका पार्टनर आपका मूड बेहतर करने के लिए कुछ खास करने की कोशिश कर सकता है। रिश्ते में प्यार और अपनापन महसूस होगा। सिंगल लोगों को अपने क्रश को किसी और के करीब देखकर थोड़ी जलन महसूस हो सकती है।
3 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
यदि रिश्ते को लेकर मन में कोई उलझन या संदेह है, तो खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा और प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा।
4 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों का असर रिश्ते पर पड़ सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें। सिंगल लोगों को अपने क्रश से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
5 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज पार्टनर अपने प्यार का इजहार खास अंदाज में कर सकता है। रिश्ते में रोमांस और नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी के आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।