Love Horoscope 24 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके रिश्ते में कुछ खास होने वाला है। आपके पार्टनर आपको कोई प्यारी खबर दे सकते हैं या फिर कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए ये समय नए रिश्ते की शुरुआत के लिए शुभ है। खुले दिल से सोचेंगे तो आप प्यार को वहां भी महसूस कर पाएंगे, जहाँ कभी सोचा ही नहीं था।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन हल्की-फुल्की खुशियों और अपने साथी के साथ हंसी-मज़ाक में बीतेगा। मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन पार्टनर के साथ बिताया गया वक़्त आपको राहत देगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी सामाजिक कार्यक्रम में खास किसी से मुलाकात हो सकती है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आपको लग रहा है कि प्यार के मामलों में आपको कम आंका जा रहा है, तो अब समय है कुछ कदम उठाने का। आप अपने दिल की बात समझदारी से रखें और खुद को सहज रखने की कोशिश करें। प्यार आपकी ज़िंदगी में है, बस नज़रिया बदलने की ज़रूरत है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज दिल की भावनाएं बहुत गहरी हो सकती हैं। आपकी अपेक्षाएं रिश्ते में थोड़ी ज़्यादा हो गई हैं, लेकिन शायद आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझ नहीं पा रहे। आज थोड़ा भावुक होकर रिश्ते को गहराई से समझने की कोशिश करें।