Love Horoscope 21 October in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के मामलों में उथल-पुथल से भरा होगा। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथी के सामने आप जिस बात को छिपाने की कोशिश करेंगे वह सामनें आ सकती हैं। साथी के साथ अपने दिल की बात शेयर करने के लिए यह अच्छा वक्त है। सिंगल लोगों के लिए प्रेम संबंध बनाने के योग थोड़े कमजोर हो सकते हैं।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों को आज रोमांस के पल साथी संग बीताने का मौका मिलेगा। आपके प्रेम जीवन में खुशी और संतुष्टि का माहौल रहेगा। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। यह दिन दोनों के बीच अच्छे समझ और विश्वास को और मजबूत करेगा। यदि आप सिंगल हैं तो किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों के मामले में एक दूसरे की भावनओं का समझने का दिन है। आपको साथी को खुश करने के लिए उसको कुछ उपहार दे सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपके प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। अगर हाल ही में आपके साथी के साथ कोई विवाद हुआ है, तो इस दिन फिर से वह मुद्दा सामने आ सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो इस दिन के दौरान आपके लिए विवाह या रिश्ते के प्रस्ताव के योग हैं।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के आज का दिन उनके प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है। साथी आपकी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है जिसे आपको मनाना होगा। प्रेम में रिश्तों को लेकर सामंजस्य बनाए रखने के लिए समझदारी से काम लेना होगा। अगर आप सिंगल हैं, तो शायद आपको कोई खास प्रस्ताव मिलने की संभावना कम है।