20 February Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों की दिशा तय करती है। जब शुक्र सकारात्मक प्रभाव में होता है, तो रिश्तों में संतुलन, समझदारी और प्रेम की अधिक संभावना बनी रहती है। इस समय प्रेम संबंधों में मतभेद कम रहते हैं और आपसी समझ बढ़ती है। यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है।
Gajakesari Yoga 2026: गजकेसरी योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, कार्यक्षेत्र में मिलेगा प्रमोशन
दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन प्यार और इश्क के लिहाज से बहुत लकी रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता और रोमांच दोनों का अनुभव होगा। अपने साथी के साथ बिताया हर पल आनंद और सुकून देगा। दिन भर छोटे-छोटे रोमांटिक मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाकर लव लाइफ को पूरी तरह एंजॉय किया जा सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज का दिन पूरी तरह प्यार और मोहब्बत में व्यतीत होगा। आपकी लव लाइफ में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। किसी नए और आकर्षक व्यक्ति की तरफ़ आपका ध्यान जा सकता है और उसके बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ सकती है। सिंगल लोगों के लिए भी आज प्यार की शुरुआत होने के संकेत हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कभी-कभी आपको ऐसे फैसले लेने पड़ सकते हैं जो आपको सहज न लगें। लेकिन इन अनुभवों से आपसी समझ और सहारा देना सीखेंगे और अपने रिश्तों में एक नई मजबूती आएगी।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
अपने रिश्ते को लेकर आज थोड़ा गंभीर रहना जरूरी है। दिल की सुनना फायदेमंद रहेगा, क्योंकि दिमाग से फैसले लेने पर आप कुछ मौके खो सकते हैं। पुराने प्रेम संबंधों की याद ताज़ा हो सकती है, जिससे पुरानी कसक महसूस हो सकती है।सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। दिन भर रोमांटिक पल मिलेंगे, लेकिन रात में अपने दिल की बात साझा करने में थोड़ी हिचकिचाहट रह सकती है। सिंगल लोग अपने पसंदीदा पार्टनर से मिल सकते हैं और संबंध की शुरुआत कर सकते हैं।