Love Horoscope 17 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेम जीवन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। आपका मन किसी पुराने प्रसंग या व्यक्ति की ओर भटक सकता है। यदि आप रिश्ते में हैं, तो छोटी-छोटी बातों पर तकरार हो सकती है,धैर्य रखें। जो जातक सिंगल है उनको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): संबंधों में स्थिरता और मिठास बनी रहेगी। आपके साथी से कोई मधुर वार्तालाप मन को सुकून देगा। जो अकेले हैं, उनके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति प्रवेश कर सकता है जो उन्हें भावनात्मक सुरक्षा दे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ी उलझनों से भरा हो सकता है। आपके मन में कोई दुविधा बनी रह सकती है क्या कहें, क्या छुपाएं? बेहतर होगा कि अपने मन की बात खुलकर साझा करें। सिंगल जातक किसी मित्र से अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं, जिससे संबंधों में नई दिशा मिल सकती है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपका मन अत्यंत भावुक रहेगा। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो साथी से निकटता बढ़ेगी और कोई पुराना मतभेद दूर हो सकता है। एकांत में बिताया समय मन को शांति देगा। अकेले जातकों के लिए यह दिन स्वयं से जुड़ाव और आत्मचिंतन का है।