फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल ग्रह करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा

Thu, 17 Apr 2025 06:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Apr 2025 06:02 AM IST
सार

मंगलदेव अभी चंद्रमा की राशि कर्क में संचरण कर रहे हैं। कर्क राशि की अपनी यात्रा को पूरा करते हुए यह जून माह में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि सूर्यदेव की राशि है। मंगल का सूर्यदेव की राशि में प्रवेश करना अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit in Leo These Zodiac Signs Will See Positive Impact Horoscope Prediction
ज्योतिषि में मंगल ग्रह का महत्व - फोटो : Freepik

मंगल ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में विशेष भूमिका होती है। मंगल ग्रह भूमि, भवन, युद्ध, साहस, पराक्रम और रक्त के कारक ग्रह हैं। मंगल गोचर जब भी एक से दूसरी राशि में होता है तब इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर जरूर पड़ता है। मंगलदेव अभी चंद्रमा की राशि कर्क में संचरण कर रहे हैं। कर्क राशि की अपनी यात्रा को पूरा करते हुए यह जून माह में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि सूर्यदेव की राशि है। मंगल का सूर्यदेव की राशि में प्रवेश करना अच्छा माना जाता है। ऐसे में आने वाला समय कुछ राशि वालों के लिए बहुत  ही शानदार साबित होने जा रहा है। मंगल के सिंह राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों को जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं मंगल के सिंह राशि में गोचर करने से किन्हें सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

Trending Videos
Mangal Gochar 2025 Mars Transit in Leo These Zodiac Signs Will See Positive Impact Horoscope Prediction
तुला राशि - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
जून के महीने में मंगल का सिंह राशि में गोचर तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने जा रहा है। मंगल ग्रह का यह गोचर तुला राशि के लोगों के लिए उनकी कुंडली से एकादश भाव में होगा। ऐसे में तुला राशि के जातकों की आय में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे है। आपको आय के नए-नए साधन प्राप्त होंगे। आपको सुख और वैभव की प्राप्ति होगी। आपको अपने बड़े लक्ष्यों की प्राप्त होगी। मेल-मिलाप में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ अच्छी और शुभ सूचनाएं मिल सकती है।

Mangal Gochar 2025 Mars Transit in Leo These Zodiac Signs Will See Positive Impact Horoscope Prediction
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
जून में मंगल का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होने के संकेत हैं। मंगल देव के राशि परिवर्तन करने के बाद आपकी कुंडली में मंगल का गोचर दशम भाव यानी कर्म के स्थान पर होगा। ऐसे में जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। धन लाभ में वृद्धि होगी।

Shani Dev Ki Priya Rashi: शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का भाग्य बदलता है, मिलता है अपार धन और प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit in Leo These Zodiac Signs Will See Positive Impact Horoscope Prediction
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
मंगल का गोचर आपकी राशि के लिए बहुत ही सकारात्मक साबित हो सकता है। मंगल का यह गोचर आपकी राशि से धन के भाव यानी दूसरे भाव में हुआ है। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

Lucky Rashiyan: अप्रैल में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन तीन राशि वालों को मिल सकता है बंपर लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed