Love Horoscope 15 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का दिन आपके लिए अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का है।
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का है। अगर आप किसी के प्रति आकर्षण महसूस कर रहे हैं या किसी रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो दिल की बात कहने में झिझक न करें। हालांकि, जल्दबाजी करने की बजाय धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं। सामने वाले की भावनाएं समझना और उनका सम्मान करना जरूरी होगा।
3 of 13
रिश्ते में स्थिरता लाने के लिए आंतरिक शांति और स्पष्टता जरूरी है।
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप अपने दिल और दिमाग के बीच उलझन में फंसे रह सकते हैं। एक ओर आप रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो दूसरी ओर कई सवाल मन में उठ सकते हैं। ऐसे में खुद से ईमानदार रहें और जो महसूस कर रहे हैं, उसे नजरअंदाज न करें। रिश्ते में स्थिरता लाने के लिए आंतरिक शांति और स्पष्टता जरूरी है।
4 of 13
अपने आप से जुड़ें और महसूस करें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं।
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने प्रेम जीवन को लेकर अधिक सोच-विचार कर रहे हैं, जिससे मन में बेचैनी हो सकती है। इस समय खुद को थोड़ा ब्रेक देना अच्छा रहेगा। अपने आप से जुड़ें और महसूस करें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं। जब दिल की आवाज को सुनेंगे, तो सही दिशा अपने आप मिल जाएगी।
5 of 13
रिश्तों में दर्द तब खत्म होता है जब संवाद की शुरुआत होती है।
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको अपने साथी के साथ पुराने किसी मुद्दे पर बातचीत का मौका मिल सकता है। यह चर्चा आपके रिश्ते में सुधार ला सकती है, बशर्ते आप इसे गंभीरता से लें और टालने की बजाय सामना करें। रिश्तों में दर्द तब खत्म होता है जब संवाद की शुरुआत होती है, और आज वही समय है।