Love Horoscope 09 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विवाह या सगाई योग बन रहा है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। रोमांस का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए प्रगतिशील दिन है। आज प्रेमी के ऊपर खर्चा कर सकते हैं। अचानक गिफ्ट मिल सकता है। विवाहित लोगों को अपने मित्रों से लाभ हो सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): घर परिवार के कारण पति—पत्नी में झगड़ा हो सकता है। आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। प्रयास करें कि घर में आपसी प्रेम बना रहे। जीवनसाथी को अचानक धन लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा जुड़ाव रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव रिलेशन में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी से अचानक कोई खबर मिल सकती है। जीवनसाथी पर विश्वास बनाए रखें। आपकी अविश्वास की भावना बढ़ते हुए रिश्तों पर रोक लगा सकती है। प्रेमियों के लिए दिन उत्तम है। प्रेम विवाह की संभावना बन रही है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): विवाहित लोगों के बीच अनबन की आशंका है। विदेश से रिश्ता आ सकता है। यात्राएं ज्यादा होंगी। नए लोगों से मिलना होगा और नए रिश्ते भी बनेंगे। लेकिन नए संबंध बनाते समय सावधान रहें। आपको आज कोई बहुत ज्यादा पसंद भी आ सकता है। जिसके साथ आपकी दोस्ती लंबी चलेगी।