Love Horoscope 03 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन
सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप प्रेम को लेकर उत्साहित रहने वाले हैं। जीवनसाथी और परिवार के साथ बेहतरीन क्वालिटी समय बिताएंगे। मैरिड कपल के बीच रोमांच और रोमांस प्रबल रहेगा। प्रेमी को पढ़ाई में लाभ मिलेगा, धन लाभ या स्कालरशिप भी मिल सकती है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): लव लाइफ में नया डेवलेपमेंट हो सकते हैं। नए मित्र बन सकते हैं। पड़ोसी से प्यार का रिश्ता परवान चढ़ सकता है। लव रिलेशन में भाई-बहनों का साथ मिलेगा। अचानक बच्चों की शादी तय हो सकती है। जीवनसाथी को समय न दे पाने के कारण कुछ अनबन हो सकती है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अकेले युवक-युवतियां जो साथी की कामना कर रहे हैं। आज उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। मूड सही रहेगा। प्रेमी से ज्यादा उम्मीद रिेलेशन खराब भी कर सकती है। अपोजिट सेक्स से आकर्षित रहेंगे। नियम और संयम जीवन में मधुरता लाएगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लव लाइफ और प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपका गुस्सा नाराजगी का कारण बन सकता है। मैरिड व्यक्तियों को भी किसी प्रकार की बहस से बचना चाहिए। बच्चों को विदेश में एडमिशन मिल सकता है।