Love Horoscope 02 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर खुश रहेगा और आपके साथ कुछ ऐसी बातें शेयर कर सकता है जो अब तक आप दोनों ने एक-दूसरे से नहीं की होंगी। आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। आज आप दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपके पार्टनर को अपनी कुछ पुरानी गलतियों का एहसास हो सकता है। वे नरम व्यवहार करेंगे और आपसे नज़दीकियाँ बढ़ाना चाहेंगे। पुराने मनमुटाव खत्म हो सकते हैं। यह समय रिश्ते को और मजबूत बनाने का है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पार्टनर आज आप पर शक कर सकता है जिससे आपके बीच तनाव आ सकता है। ऐसे में गुस्से या तकरार से बचें। बेहतर होगा कि आप दोनों शांत बैठकर बात करें और गलतफहमियों को सुलझाएं। समझदारी से निपटेंगे तो रिश्ता संभल जाएगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका साथी आज कुछ ऐसा करने को कह सकता है जो आपको पसंद आएगा। वह आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा और आपकी पसंद-नापसंद को समझेगा। दिन खुशनुमा रहेगा और प्यार में विश्वास बढ़ेगा।