फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 August Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 26 Aug 2023 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 07:37 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal 26 August 2023 Love Horoscope Today Dainik Love Rashifal
26 August Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...



Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव

Aaj Ka Love Rashifal 26 August 2023 Love Horoscope Today Dainik Love Rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं जिससे आपके भीतर का आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। आप अपनी कमियों पर काबू करने का प्रयास करें इससे आपके भीतर अविश्वास की भावना जाग्रत नहीं होगी। आपका प्रेमी भी आपके अंदर की कमी को दूर करने में आपका साथ देगा।

Aaj Ka Love Rashifal 26 August 2023 Love Horoscope Today Dainik Love Rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप प्रेमी को घर पर बुला सकते हैं या आप उसके घर जा सकते है ताकि आप कुछ अंतरंग क्षण साथ बिता सकें लेकिन आप दोनों परस्पर एक-दूसरे को सुरक्षा का अहसास भी पूरा कराएं। पलों को साथ बिताने से आप एक बार फ़िर बेहद करीब आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal 26 August 2023 Love Horoscope Today Dainik Love Rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेमी के साथ आपका बर्ताव आज अनाडियों जैसा हो सकता है। आपकी बचकाना हरकतों से आपका प्रेमी आज परेशान हो सकता है। आपकी बेबुनियादी बातों से उसे काफ़ी धक्का भी पहुंच सकता है। आपकी अजीब बातों का कारण उसे समझ नहीं आएगा और आप बाद में इस पर शर्मिंदगी भी महसूस कर सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal 26 August 2023 Love Horoscope Today Dainik Love Rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी लव लाईफ़ कामयाब होती नजर नहीं आ रही है तब सारा दोष केवल आपका ही नहीं है। आपका प्रेमी भी बराबर का जिम्मेदार है लेकिन आपको निराश व हताश होने की बजाय पूरे जोश-खरोश के साथ अपने प्रेमी जीवन को फ़िर से नए सिरे से आरंभ कर देना चाहिए और संबंधों में ताजगी लाने का प्रयास भी करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed