लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य के कारण आपके लिए कार्यस्थल और रोमांटिक जीवन में समस्या आ सकती है। प्रेम की बगिया में बहार के लिए इसे प्यार और विश्वास से सींचे।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका धार्मिक झुकाव आपको धर्मस्थान, गुरुशरण या यात्रा के लिए ले जा सकता है। आज भाग्य आपके पक्ष में है। आपकी इच्छा अपनी भावनाओं का खूबसूरती से इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास करें क्योंकि विश्वास आप दोनों को हमेशा जोड़ कर रखेगा। जीवन को रंगीन बनाने के लिए अपने जीवनसाथी को समय समय पर यह भरोसा दिलाना न भूलें की आप उनसे प्यार करते है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी से प्यार है और आपको लगता है कि यही आपका जीवनसाथी है तो बस आगे बढ़ें और इज़हार कर दें। आज आपके सितारे उच्च हैं इसलिए आज जो चाहेंगे वो आपको पक्का मिलेगा।