Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिन में साथी का पूरा साथ आपको मिलने वाला है। कोई सरप्राइज मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस स्पेशल संबंध को ऐसे ही जाने न दें बल्कि आगे बढ़कर इसका स्वागत करें। आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के जातकों को आज अपने चाहने वालों का साथ मिलेगा। अपने लव वन का आज खास ध्यान रखें क्योंकि यह रिश्ता शीशे की तरह होता है और ज़रा सा ठेस लगने से टूट सकता है। कार्यो में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने दिलबर को खुश करने के लिए आप अभी कुछ अलग करना चाहते हैं। आपके करिश्मे और आकर्षण के कारण नया विशेष संबंध बनने के योग हैं।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप लवलाइफ और रोमांस के बारे में विचारकर सकते हैं। रिश्ते में यह ज़रूर जानें कि इसमे क्या कमी है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं। एक छोटे से बदलाव का प्रभाव पूरी उम्र रहेगा।