लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जो जातक अपने साथी के साथ प्रेम संबंध में है उनके लिए दिन आज भाग्यशाली है। वहीं जो लोग किसी के प्रेम हैं अपने प्रेमी को इम्प्रेस करेंगे और प्यार का इजहार भी करेंगे। यात्रा का भी योग बन रहा है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पति -पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। आज कार्यलय या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। अगर आपका नये मित्र या जीवनसाथी की तलाश है वह साथी आपको अपने कार्यस्थल में मिलेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जो लोग किसी से प्रेम करते है आज उनका साथी मिल सकता है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। ऑफिस के सहयोगी के साथ ज्यादा समय बीत सकता है। जरूरत है रिश्तों में सावधानी बरतने की।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन प्रतिकूल सिद्ध होने के आसार नजर आते हैं और दिनभर अकारण तनाव सा महसूस कर सकते हैं। बिगड़े हुए प्रेम संबंधों से आपको सुख में भी कमी का अनुभव आपको हो सकता है।