लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अभी आपका पूरा ध्यान समवन स्पेशल पर है जिसके साथ आप कुछ अलौकिक पल गुजारना चाहते हैं इसमें रोमांस भी शामिल है। यह छोटी छोटी बातें आपकी जिंदगी को रंगीन कर देंगी।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने सोल मेट को समझने की कोशिश करें क्यूंकि रिश्ता केवल एक तरफ से ही नहीं निभाया जाता बल्कि इसके लिए दोनों की समझदारी और सूझबूझ होना ज़रूरी है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन नयी योजनाओं और नए अनुभवों का है जहाँ परिवारिक संघर्ष आपको विचलित करेगा तो प्यार की मधुर आवाज़ आपको स्वर्ग सा अहसास कराएंगी। पति और पत्नी के लिए आज का दिन प्रसन्नता भरा है
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके विरोधी भी आपके दोस्त बन जायेंगे। आर्थिक मुश्किलों के बावजूद भी आप आज रोमांस के सपनों में खोए रहेंगे। आप में से कुछ आज अपने पार्टनर को रिझाने के लिए अपने व्यक्तित्व को बदलने की कोशिश कर सकते है