शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मेष- सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष- संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। आप मानें या न मानें, आपके आस-पास को बड़े ग़ौर से आपको देख रहा है और आपको एक आदर्श मानता है। इसलिए ऐसे काम करें, जो क़ाबिले-तारीफ़ हों और आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएँ। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
मिथुन- आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। अगर आप अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें, तो आप अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क- एक स्वार्थी इंसान से बचने की पूरी कोशिश करें, क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे।