गुरुवार, 07 नवंबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
7 नवंबर राशिफल: क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, अत: अपने आप को अधिक न थकाए। छोटी-मोटी बीमारियों या थकान की संभावना है। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतें। उचित औषधि और पूर्ण विश्राम अति आवश्यक है।
इमोशन: आज आप संतोषजनक महसूस करेंगे और हर किसी के प्रति गर्मजोशी से पेश आएंगे। मौलिक विचारों से आपका मन भरा रहेगा।
पर्सनल लाइफ: नए मित्र बनाने से बचें। आप आज क्या कहते हैं, इस बात को लेकर सावधान रहें। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। यह अपनी भावनाओं को उजागर करने के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। आपके परिवार के सदस्य आप को यथोचित समर्थन देने में असक्षम रहेंगे।
करियर: फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत है। आप को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी।
यात्रा: ड्राइविंग करते समय सावधान रहें। रात में सफर करने और लंबी यात्रा करने से बचें।
भाग्य: समय आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए भाग्य पर निर्भर रहते हुए कुछ भी न करें।
स्वास्थ्य: चिकित्सा निदान पर कुछ पैसे खर्च हो सकते है। आप को अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। आप फ़ूड पोइजनिंग से पीड़ित हो सकते हैं। खाने की आदतों में लापरवाही से परेशानियां बढ़ सकती हैं। आहार में थोड़ा परिवर्तन करने से इस समस्या का हल किया जा सकता है।
इमोशन: अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। मानसिक स्पष्टता पाने के लिए आपको कुछ समय लगेगा।
पर्सनल लाइफ: अपने वैवाहिक जीवन को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। बिना सोचे बोलने की आदत आज आप के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है।
करियर: अस्थिरता आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करेगी। जो एक मुश्किल समस्या आपके सामने आई है, उसे पनपने न दें, बल्कि चर्चा के द्वारा उसे सुलझाने की कोशिश करें। पैसे से संबंधित मुद्दों के प्रति सावधान रहें। विदेशी व्यापार से लाभ होने के मजबूत संकेत हैं।
यात्रा: छोटी समस्याएं आपकी यात्रा में विघ्न ड़ाल सकती हैं। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को समेट कर पैक कर लें।
भाग्य: दुर्भाग्य से आपके सितारें आज अनुकूल नहीं हैं और आप को आवश्यक सहायता प्राप्त नहीं हो पाएगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आवश्यकता से अधिक खाने से बचें।
इमोशन: शांति और सामंजस्य की भावनाएं बनी रहेंगी। अनावश्यक वाद-विवाद और तनाव से दूर रहें।
पर्सनल लाइफ: आप अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा। आप अच्छे मित्रों की संगत का आनंद उठा पाएंगे।
करियर: आज व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफेेे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। नौकरीरत व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं।
यात्रा: आज सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है। परिवार के साथ की गई यात्राओं से आपको खुशी और विश्राम मिल पाएगा।
भाग्य: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपकी भौतिकवादी इच्छाओं में से अधिकतर इच्छाएं पूर्ण होंगी।
स्वास्थ्य: आप को गर्दन के निचले हिस्से, कंधे और बाहों में दर्द हो सकता है। छोटे भाई-बहनों का स्वास्थ्य भी तनाव का कारण बन सकता है। आयुर्वेदिक उपचार या मालिश से आपको राहत मिल सकती है। किसी भी प्रकार के नशे की लत से दूर रहें।
इमोशन: आज का दिन आप के लिए काफी हताश और निराशाजनक होने की संभावना है। आप आलोचना के प्रति असामान्य रूप से संवेदनशील रहेंगे।
पर्सनल लाइफ: आज आप अपने आप को कई बातों से घिरा महसूस कर सकते हैं। तनाव में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन रहेगा और छोटे भाई बहनो के साथ मतभेद होने की भी संभावना है। आप से बहुत अधिक उम्मीद की जाएगी। छोटी सी गतिविधि भी आज गंभीर रूप से हिंसात्मक हो सकती है, इसलिए शांत रहने की कोशिश करें।
करियर: विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकते हैं। आप जल्दबाजी में कुछ ऐसी बातें कह जाएंगे या कुछ कर जाएंगे, जिसके लिए आप को बाद में पछताना पड़ सकता है। पैसे के मामलों में आज किसी पर भी भरोसा न करें।
यात्रा: यात्राएं कष्टप्रद होंगी। यात्रा करते समय सतर्क रहें। सफर के दौरान घायल होने की संभावना है, इसलिए अत्यंत सावधानी बरतें।
भाग्य: आज आपके लिए अनुकूल दिन नहीं है। विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। प्रार्थना से आप को बहुत सहायता मिलेगी।