जल्द ही दिवाली महापर्व की रौनक बढ़ेंगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस बार दिवाली महापर्व के दौरान कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 16 से 26 अक्तूबर के मध्य मंगल,सूर्य, शुक्र,बुध और शनि की चाल बदलने वाली हैं। इस दौरान सबसे मंद गति से चलने वाले और ज्योतिष में महत्वपूर्ण ग्रह शनि देव वक्री से मार्गी होंगे। 10 दिनों के अंतराल पर एक साथ कई ग्रहों के राशि परिवर्तन पर सभी जातकों के जीवन के साथ देश-दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से लोगों की नौकरी, बिजनेस, सुख-सुविधाओं और सेहत में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा।
Planets Transit 2022: 10 दिनों में 5 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, लोगों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
मंगल का राशि परिवर्तन- 16 अक्तूबर
16 अक्तूबर से मंगल मिथुन राशि में विराजमान होंगे। इस राशि में ये 13 नवंबर तक रहेंगे। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, वीरता, स्वभाव में उग्रता, रक्त और गुस्से से संबंधित होता है। अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल शुभ भाव में मौजूद हैं तो यह शुभ फल प्रदान करते हैं। वहीं अगर मंगल का प्रभाव प्रतिकूल होता है तो व्यक्ति का स्वभाव उग्र हो जाता है। मंगल के राशि परिवर्तन से मेष, सिंह और मकर राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जबकि वृष,मिथुन,कर्क,कन्या,तुला समेत बाकी राशि पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।
मान-सम्मान,यश और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने वाले सूर्य 17 अक्तूबर से 16 नवंबर तक तुला राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है। ऐसे में इस दौरान वृषभ, सिंह, धुन और मकर राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ मिलेगा।
सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक तुला राशि में रहेंगे। शुक्र ग्रह का प्रभाव व्यक्ति की आय, सुख-सुविधाओं, भोग विलास और यौन सुख संबंधी मामलों पर पड़ता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से इन सब चीजों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। वही इसके अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को कुछ बीमारियां घेर लेती हैं। मिथुन,कर्क,सिंह,कन्या,तुला,वृश्चिक,धनु,कुंभ और मीन राशि के जातकों को शुभ प्रभाव पड़ेगा।
न्याय और कर्मफल दाता शनि 23 अक्तूबर से मकर राशि में मार्गी चाल से चलेंगे। शनि की ऐसी चाल 17 जनवरी 2023 तक रहेगी। इस दौरान शनि घनिष्ठा नक्षत्र में रहेंगे जो मंगल का नक्षत्र है। मंगल और शनि आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं। इस तरह से शनि-मंगल का अशुभ योग बनेगा। शनि के मार्गी होने पर कुछ राशि के लोगों को राहत तो कुछ की परेशानियां बढ़ जाएंगी। सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर शुभ प्रभाव जबकि बाकी राशियों के जातकों पर शनि भारी रहेंगे।