फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   today Prediction Horoscope of 31 October 2026 Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 31 अक्तूबर 2026: इन चार राशि वालों को मिलेगी हर काम में सफलता, भाग्य रहेगा मजबूत

Sat, 31 Oct 2026 06:41 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 31 Oct 2026 06:41 AM IST
सार

आज का राशिफल 31 अक्तूबर 2026: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
 

विज्ञापन
today Prediction Horoscope of 31 October 2026 Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। घर परिवार का सहयोग मिलेाग। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने के योग हैं। परिवार में विवाह से जुड़ी अड़चन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से दूर हो सकती है। वहीं, नए अवसर नौकरी को लेकर आपको मिलेंगे।

वृषभ राशि
आज आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। वहीं, संतान की पढ़ाई या उसके भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने फैसले खुद लेने का प्रयास करें।
विज्ञापन


मिथुन राशि
दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आप संतान की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर करेंगे। हालांकि, किसी को पैसा उधार देने से बचें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई आपसे मिलने भी आ सकता है। माता-पिता की कोई सलाह आज आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। वहीं, कोई नया काम शुरू करने के लिए मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। नए लोगों से बातचीत करते समय धैर्य और संयम से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को सफलता मिलेगी और निवेश से आपको मनचाहा लाभ होगा। आज आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता बनी रहेगी।

कन्या राशि
धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मित्रों के साथ बेवजह की बहस से बचें और अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखें। वहीं, व्यापार में आज माता-पिता की सलाह आपके काम आ सकती है। 

तुला राशि
विरोधियों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। धैर्य और समझदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। पुराने मित्र से बातचीत करके मन प्रसन्न हो सकता है। संपत्ति खरीदने से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच जरूर करें।

वृश्चिक राशि
आज वाहन से जुड़ी परेशानी या अचानक खर्च सामने आ सकता है। वहीं, भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। हालांकि, आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। 

धनु राशि
आज व्यापार में लाभ और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। परीक्षा के अंकों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। परिवार की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होने से राहत मिलेगी। 

मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। वरिष्ठों से बातचीत करते समय संयम बनाए रखें।

कुंभ राशि
आज करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत जारी रखनी होगी। व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले साझेदार की राय जरूर लें।

मीन राशि
आज घर और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। वहीं, किसी व्यक्ति की मीठी बातों में आने से आपको बचना होगा। परिवार के सदस्यों की सलाह का सम्मान करें। किसी भी तरह के लेन-देन में दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed